रतिया, 12 नवंबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब अंगीठा साहिब नथवान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंह लेबोरेट्री की टीम द्वारा निःशुल्क लैब टेस्ट किए गए। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में संगत ने अपने रक्त परीक्षण करवाए।

जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में पिछले कई दिनों से धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें देश-विदेश से संगत शामिल हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगत की सेवा के लिए निःशुल्क एचबी, कैल्शियम, शुगर, एसजीपीटी और यूरिक एसिड के लैब टेस्ट करने हेतु विशाल शिविर लगाया गया। इसमें सिंह लेबोरेट्री की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर लाभ उठाया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर स्टडी सर्कल द्वारा टीम को सिरोपे और सम्मान चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।