अंबाला, 14 नवंबर (आर. सिंह):- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज देर शाम अंबाला छावनी में 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्हें शहीद स्मारक की पहली टिकट की प्रिंट कॉपी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि शहीद स्मारक रविवार, 15 नवंबर को हवन के उपरांत जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज देर शाम स्मारक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों के लिए किए गए प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंत्री अनिल विज ने इस दौरान स्मारक में मौजूद स्टाफ से भी बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गत 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया था। इसके बाद अब रविवार से स्मारक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।