अंबाला, 18 नवंबर (आर. सिंह):- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कल, गुरुवार 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अंबाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में केवल अपने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका समाधान करवाएंगे। इस दौरान केवल अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के निवासी ही अपनी समस्याएं लेकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनसे मिल सकेंगे। शिकायतों की सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज सुनेंगे लोगों की शिकायतें
