हरोली/ऊना, 14 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित फिल्लौर में कीर्तन दरबार और ड्रोन शो आयोजित किए गए। इस अवसर पर तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस मौके पर हलका इंचार्ज बीबा हरजोत कौर लोहटिया जी ने गुरु घर की बख्शिश के रूप में सिरोपा भेंट करके जत्थे को सम्मानित किया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज करवाई। ड्रोन शो के माध्यम से आकाश में श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी का यह एक बड़ा प्रयास है। वे श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी और इतिहास को घर-घर तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, भाई बलजिंदर सिंह और भाई दीपक सिंह उपस्थित थे।