हरोली/ऊना, 12 नवंबर (राजवीर छपौरा):- तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में डॉ. नछत्तर पाल, विधायक नवांशहर, द्वारा अपने परिवार की अच्छी सेहत और चढ़दी कला की कामना के लिए सुखमनी साहिब की पवित्र गुरबाणी के पाठ करवाए गए।
बाबा नरेश सिंह जी ने परिवार की तंदुरुस्ती और चढ़दी कला के लिए अरदास की। डॉ. नछत्तर पाल द्वारा गुरुद्वारा साहिब की चल रही कार सेवा के लिए 21,000 रुपये की सेवा भेंट की गई।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह करीमपुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी और बाबा नरेश सिंह जी द्वारा डॉ. नछत्तर पाल सिंह, उनके परिवार, डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी और उनके साथियों को गुरु घर की बख्शिश के रूप में सिरोपे और सम्मान चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
