संगरूर, 9 नवंबर:- डिप्टी कमिश्नर संगरूर पूनमदीप कौर, आईएएस ने बताया कि पंजाब सरकार के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी शिकायतों की सुनवाई और समाधान के लिए 23 नवंबर को संगरूर में जिला स्तरीय पेंशन अदालत लगाई जाएगी। यह अदालत जिला प्रशासनिक परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि ‘ऑडिट दिवस’ के अवसर पर यह अदालत महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से लगाई जा रही है। अदालत में पेंशनरों की शिकायतें संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अदालत में पेंशन स्वीकृत करने वाले अधिकारी, संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ), जिला खजाना कार्यालय तथा संबंधित बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। महालेखाकार कार्यालय के प्रतिनिधि भी अदालत में शामिल होंगे, ताकि शिकायतों की जांच और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल किया जा सके।
पूनमदीप कौर ने अपील की कि जिन पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी कोई शिकायत लंबित है, वे 23 नवंबर से पहले अपना आवेदन डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, संगरूर में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं या डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन ईमेल के जरिए [email protected] या [email protected] पर भी भेजे जा सकते हैं।
