ऊना, 23 नवंबर:- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार, 24 नवंबर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी महाराज आश्रम पहुंचेंगे। यहां वह महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे।

गौरतलब है कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में 17 से 23 नवंबर तक पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 18 नवंबर को भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते रहे हैं और 24 नवंबर को इसकी पूर्णाहुति में भी शामिल होंगे।