साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 09 अक्टूबर, 2026:- जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.)/ मॉडल करियर सेंटर (एम.सी.सी.), साहिबजादा अजीत सिंह नगर द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के सहयोग से दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 9 अक्टूबर 2026 को एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में "चेतना – स्कूली विद्यार्थियों का सम्मेलन 2026" (पांच रोजा चेतना प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में विभिन्न 20 निजी स्कूलों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी सही जानकारी, मार्गदर्शन और भविष्य में उपलब्ध शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता अनुसार सही करियर का चयन कर सकें।
प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य में करियर के मौके, अपनी ताकतों और करियर संबंधी रुचियों की पहचान, तकनीक के रोजगार के क्षेत्र में बदलते प्रभाव, कानून के क्षेत्र में करियर के मौके, एल.एल.बी. से लेकर कानूनी प्रैक्टिस तक के सफर और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर श्री वरिंदर खोसा, डी.एस.पी., श्रीमती सुखमन मान, जिला रोजगार अफसर; श्री एम.के. भारद्वाज, एल.डी.एम. मोहाली, श्री सुखबीर सिंह, ए.एस.आई साइबर सिक्योरिटी, श्रीमती नबीहा, करियर काउंसलर; श्री सुनील सैनी, सहायक डायरेक्टर; डॉ. पुनीत शर्मा, प्रोफेसर और एडिशनल प्रो वाइस चांसलर और एमिटी टीम द्वारा विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों के साथ अपने विचार और ज्ञान साझा किए गए।
वक्ताओं/करियर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने हुनरों और रुचियों की पहचान करने, नए तकनीकी विकास से जुड़ने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपने आप को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर का चयन करते समय सही जानकारी, योग्य मार्गदर्शन और अपने लक्ष्यों के प्रति स्पष्टता रखने के महत्व के बारे में भी बताया।
डी.बी.ई.ई./एम.सी.सी., साहिबजादा अजीत सिंह नगर की यह पहल विद्यार्थियों में करियर संबंधी जागरूकता पैदा करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रोग्राम "चेतना" — जागरूकता, प्रेरणा और सही दिशा के उद्देश्य को सार्थक करता है।
