होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार, सचिव श्री आर.एम. भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट श्री नवरोज शर्मा के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2025-26 का विमोचन कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार, सचिव श्री आर.एम. भल्ला तथा प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला द्वारा किया गया।
सम्बोधन में प्रधान डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कॉलेज मैगज़ीन कॉलेज की गतिविधियों का दर्पण होती है तथा इसके माध्यम से छात्र अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल तथा सम्पादकीय मंडल को छात्रों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने और इस पत्रिका को कॉलेज के इतिहास का अध्याय बनाने के लिए बधाई दी।
सचिव श्री आर.एम. भल्ला ने कहा कि यह पत्रिका हमारे छात्रों और शिक्षकों को अपने विचार व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक जीवंत बौद्धिक मंच प्रदान कर रही है।
बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट श्री नवरोज शर्मा ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला तथा सभी सम्पादकों को मैगज़ीन के सफलतापूर्वक विमोचन पर बधाई दी।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला ने बताया कि ‘शिक्षोदया 2025-26’ नौ भागों—पंजाबी, हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, परफार्मिंग आर्ट्स, साइंस और कॉलेज समाचार—में सम्पादित पूरे अकादमिक वर्ष को दर्शाती हुई मैगज़ीन है और यह सत्र 2025-26 में कॉलेज में होने वाली सभी उपलब्धियों का संग्रह है। साथ ही उन्होंने मैगज़ीन की मुख्य सम्पादक डॉ. हरविंदर कौर, सह-सम्पादक डॉ. नरेश कुमार, तकनीकी सहायक मैडम प्रिया शर्मा और स्टाफ सम्पादक डॉ. विपिन्दर नागरा, डॉ. मोनिका, मैडम रोमा रल्हन, डॉ. अर्चना वासुदेव, डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. पूनम सैनी, डॉ. हरप्रीत सिंह, मैडम प्रिया शर्मा तथा विद्यार्थी सम्पादकों को बधाई दी।
