नवांशहर/काठगढ़, 16 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह क्लेर) शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल सुधा माजरा में हेड टीचर श्रीमती इंद्रजीत कौर की अगुवाई में बाल और एफ एन मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल अध्यापकों द्वारा जहां बच्चों के माता-पिता और मेहमानों का स्वागत किया गया वहीं बच्चों की माताओं की गतिविधियां करवाई गईं और विभाग की नीतियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान शिक्षा के स्तर और बच्चों के सर्वांगीण विकास की संभावनाओं संबंधी विस्तार पूर्वक बातचीत की गई।
इस मौके पर मैडम इंद्रजीत कौर के अलावा मास्टर चंदर देव सिंह, सुरभि शारदा, आशा रानी, रीटा और जसविंदर कौर भी हाजिर थीं
