चंडीगढ़, 7 अक्तूबर:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अपने गांव मंगौली जट्टां में शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव मंगौली जट्टां निवासी 75 वर्षीय बालक राम सैनी के निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। बालक राम सैनी का निधन गत 26 सितंबर 2026 को हो गया था। स्व. बालक राम सैनी मुख्यमंत्री के पारिवारिक सदस्य थे और रिश्ते में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के चाचा लगते थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।