लॉंगोवाल (संगरूर), 23 नवंबर:- पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने लॉंगोवाल में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन करके इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और पुस्तकें पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि लॉंगोवाल 52 शहीदों की पवित्र धरती और प्रसिद्ध सिख विद्वान एवं इतिहासकार ज्ञानी ज्ञान सिंह की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कस्बे में बनी लाइब्रेरी को इस धरती की महान विरासत को समर्पित करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां पढ़ने आने वाले युवा पुस्तकों के माध्यम से अपने इतिहास से जुड़ेंगे और अपने भविष्य के लिए नए अवसर तलाशेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 2,800 वर्ग फुट में बनी यह पूरी तरह वातानुकूलित लाइब्रेरी गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर से सुसज्जित है। संगरूर की वेल ऑरा आर्किटेक्ट्स ने इसका सुंदर डिजाइन तैयार किया है। यहां पाठकों के लिए कंप्यूटर और मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जबकि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लाइब्रेरी में इतिहास, साहित्य, धर्म और शिक्षा सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोग अपनी रुचि के अनुसार पढ़ सकें।
अमन अरोड़ा ने कहा कि लॉंगोवाल के निवासी लंबे समय से लाइब्रेरी बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने खुशी जताई कि उन्हें इस मांग को पूरा करने का अवसर मिला है। उन्होंने लाइब्रेरी के निर्माण में सहयोग देने के लिए नगरवासियों, विशेष रूप से गिल परिवार और बटूहा पत्ती का धन्यवाद किया तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
विकास कार्यों की गुणवत्ता के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने में जमा होने वाला पैसा लोगों की मेहनत की कमाई है। उन्होंने कहा, “जनता के टैक्स का एक-एक पैसा पूरी ईमानदारी से लोगों की भलाई और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है। जब विकास कार्यों के लिए निर्धारित पूरी राशि उसी काम पर खर्च होती है, तो लोगों को ऐसी बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों कोमल गोयल, हरप्रीत कौर और जसप्रीत सिंह ने लाइब्रेरी खुलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पहले लॉंगोवाल में लाइब्रेरी की सुविधा न होने के कारण पुस्तकों को पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता था। अब घर के नजदीक शांत वातावरण में पढ़ने, पुस्तकें प्राप्त करने और कंप्यूटर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर प्रधान रशपाल कौर, उपप्रधान कुलदीप सिंह बंटी मान, उपप्रधान करमजीत कौर, बलविंदर ढिल्लों, तरुण गर्ग एफ.सी., जसविंदर सिंह नप्पी, गुरसेवक बाजवा, बुध राम, मेला सूबेदार, ऋषि शर्मा, शिशनपाल गर्ग, गुरमीत फौजी, मनोज कुमार, अमृतपाल सिद्धू, निर्मल कौर, गुरजीत सिंह काला, कमलजीत सिंह विक्की, विक्की वशिष्ठ, जीवन, नंबरदार भोला सिंह प्रधान, पप्पू फोटोग्राफर, प्रेम शर्मा, राज सिंह राजू, गुरजंट खान, बिट्टू, रुपिंदर सिंह, नीरज टिंकू, चंदन चंदू, बलकार, पवन कुमार बबला, शम्मी दुल्लट, सुखपाल बाजवा, जीवन सतीपुरा, बलजीत ढिल्लों, सोनू मोनू, नीटू शर्मा, सिप्पी धीमान, परमजीत कौर, मास्टर मनजीत शर्मा, लखी पटवारी, बलविंदर कॉमरेड, पप्पा सुनियार, जगराज सरपंच, जसवीर लाडी, अमना रटोल, मनप्रीत सोनी, मुरली सेठ, परमजीत सिंह जोत, डॉक्टर रिंकू, सुभाष शर्मा, नवदीप कुकू, संजीव संजू, हनी गर्ग, लखी सरपंच, भीम सरपंच, नरिंदर नीटा मास्टर, अमरजीत गिल, बलविंदर बाजवा, पाली भट्ठे वाला, जग्गी गिल, सोमनाथ सोमी, अवनीश मास्टर और डॉक्टर राकेश भोला उपस्थित थे। नगर परिषद सदस्य बलवंत सिंह बीटा, गुरपाल पाली, सतवंत कौर, बलविंदर सिंह, भूपिंदर गिल, बुध सिंह, अमरजीत कौर, जसप्रीत कौर और जसवीर कौर सहित विभिन्न अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लॉंगोवाल निवासी भी मौजूद थे। इस अवसर पर बलविंदर सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी का सुंदर डिजाइन वेल ऑरा कंपनी, संगरूर ने तैयार किया है।
