होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह चेयरपर्सन सुनीता रानी और प्रिंसिपल हरमनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल अशोक परमार, मनजीत कौर, हरभजन सिंह, समिति सदस्य ममता रानी, सेवानिवृत्त डीएसपी सतविंदर सिंह, पूर्व समिति सदस्य जसविंदर कौर और हरकीरत सिंह ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षा और नैतिक मूल्यों से जुड़े विचार साझा किए तथा उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छठी से बारहवीं कक्षा तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन नरेंद्र अजनोहा ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी दिलबाग सिंह बंगा, सरपंच राजविंदर कौर, सरपंच मीना कुमारी, सुखविंदर कौर, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी अजीत सिंह विरदी, जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, सतनाम कुमार, राजविंदर कौर, लवदीप कौर, ओंकार सिंह, धर्मिंदर सिंह, अबिनाश कौर, हाफिज, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, मुनीश कुमार, दीपिका, सिमरनजीत कौर, राजवीर बग्गा, कुलविंदर सिंह, रजेश कुमार, आरती थापर, हरभजन सिंह, अमरजीत सिंह, शाम सिंह, शिंगारा सिंह, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, पुरुषोत्तम कुमारी, बलबीर कौर, सोहन सिंह और गुरदियाल सिंह उपस्थित थे।