होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- ग्राम जेजो दोआबा में ज्योति मार्गीय ब्रह्म ज्ञानी पातशाह हरनाम दास जी के शिष्य ब्रह्म ज्ञानी संत ओम प्रकाश जी का वार्षिक भंडारा 11 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत राम प्रीत ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में 9 अक्तूबर को श्री अखंड पाठ आरंभ होंगे, जिनका भोग 11 अक्तूबर को डाला जाएगा।

पाठ के भोग के बाद कीर्तनी जत्थे संगतों को कथा-कीर्तन के माध्यम से निहाल करेंगे। इस अवसर पर संत महापुरुष संत ओम प्रकाश जी के परोपकारी कार्यों से संगतों को अवगत करवाया जाएगा। गुरु का लंगर अटूट चलता रहेगा।

संत रतन प्रकाश जी ने क्षेत्र के निवासी संगतों से विनती की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।