मुकेरियां (डॉ. रणजीत सिंह):- एंजल कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह, खुशी और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरा कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्या मैडम बलविंदर कौर के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानाचार्या मैडम बलविंदर कौर ने बच्चों के साथ केक काटा और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस विशेष दिन को और यादगार बनाने के लिए बच्चों के लिए विशेष जुंबा डांस सत्र और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। बच्चे अपने घरों से अपने पसंदीदा स्वादिष्ट व्यंजन और खाने-पीने की चीजें भी लेकर आए थे, जिनका सभी ने मिल-बैठकर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मैडम बलविंदर कौर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका बचपन खुशियों और उत्साह से भरपूर होना चाहिए।
