नवांशहर (जतिंदरपाल सिंह क्लेर):- आम आदमी पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ नेता एवं सरपंच जसवीर सिंह घुम्मण को बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का हलका संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने के बाद पूरे हलके के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सरपंच जसवीर सिंह घुम्मण की नियुक्ति को बलाचौर हलके में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरपंच जसवीर सिंह घुम्मण जमीन से जुड़े, मेहनती और लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वाले नेता हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा, साफ नीयत और सही विकास की सोच को घर-घर तक पहुंचाने के लिए काम किया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से हलके और पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि हलका संगठन प्रभारी के रूप में सरपंच जसवीर सिंह घुम्मण बलाचौर हलके में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई ऊर्जा आई है।
इस अवसर पर हलका विधायक संतोष कटारिया, आप के वरिष्ठ नेता अशोक कटारिया, युवा आप नेता एवं जिला परिषद सदस्य करनवीर कटारिया तथा जिला एसबीएस नगर की आम आदमी पार्टी की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ताओं ने सरपंच जसवीर सिंह घुम्मण को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मजबूत पंजाब की साझा सोच को आगे बढ़ाने के लिए वे सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
