चंडीगढ़:- देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोक-सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सफर’ में शामिल होने का अवसर मिला।
इस अवसर पर माननीय राजस्थान भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक संदेश सुनने का अवसर मिला। उनके द्वारा देश की प्रगति, सुशासन, गरीब-कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह गोल्डी, सह-कोषाध्यक्ष पंजाब भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों की लोक-सेवा ने भारत की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। मोदी जी ने देश के आम नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, गरीबों के कल्याण, युवाओं को अवसर प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण और देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत–2047’ केवल एक सपना नहीं, बल्कि हर भारतीय की भागीदारी से पूरा किया जाने वाला एक राष्ट्रीय संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के लिए देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब भी विकसित भारत के इस सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब की युवा शक्ति, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, महिलाएं और मेहनतकश लोग राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है और लोगों को देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए आज से ही मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस विजन को लोगों तक पहुंचाने और पंजाब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत–2047’ का सपना हर भारतीय का सपना है और इसे साकार करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जिला जनरल सचिव श्री जगदीप सिंह औजला जी, सर्कल अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी, श्री कुश राणा जी, श्री राजिंदर शर्मा जी, श्रीमती प्रीति राणा जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे और देश-सेवा, सुशासन तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत किया।
