श्रावण मास के पावन अवसर पर मानवता कल्याण सेवा समिति द्वारा भव्य खीर-पूड़ी लंगर का किया गया आयोजन

चंडीगढ़- श्रावण मास के पावन अवसर पर मानवता कलयाण सेवा समिति द्वारा खीर पूरे का लंगर लगाया गया। जिसमें चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी जी एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरमोहिदंर सिंह लक्की जी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खीर व पूड़े का वितरण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोऑर्डिनेट एवं महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा ,  जे .जे सिंह और सुनील बागड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा का एक सुंदर उदाहरण रहा, जहाँ समिति के सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा की। कार्यक्रम मेंका उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
समिति के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी, उप प्रधान श्री अंकुश गुप्ता जी और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।