खेल मंत्री एक्शन मोड में, 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

चंडीगढ़, 17 जुलाई - हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया राज्य स्तरीय केंद्र का औचक निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को आवास, निर्धारित खाद्य सामग्री और खेल उपकरण उपलब्ध न कराने पर केंद्र के सभी प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और पंचकूला के जिला खेल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे बॉक्सिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मंत्री को बताया कि अधिकारी भोजन और खेल उपकरणों की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि सरकार की खेल नीति बहुत अच्छी है, लेकिन उसके अनुसार अधिकारी उन्हें सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। इससे उन्हें असुविधा हो रही है।
खेल मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर 15 दिन के भीतर स्थिति सुधारने की चेतावनी दी। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। सरकार उन्हें अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हमारे खिलाड़ी और अधिक पदक जीत सकें। खिलाड़ियों को अच्छा भोजन और उचित खेल व संसाधन मिलेंगे तो उनका प्रदर्शन भी अच्छा होगा। खेल मंत्री ने प्रशिक्षकों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और खिलाड़ियों को समय पर अभ्यास कराएं। अच्छा काम करने वाले प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री सुबह करीब आठ बजे सीधे स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रावास, आवास, मेस और जिम आदि का निरीक्षण किया।