नवरात्र के शुभ अवसर पर 30 से श्री रामायण जी का पाठ प्रारंभ किया जा रहा है।
नवांशहर- नवरात्र के शुभ अवसर पर स्थानीय श्री राम शरणम मंदिर लाल चौक में श्री रामायण जी का पाठ प्रारंभ किया जा रहा है। श्री राम शरणम सेवा संस्था के मुख्य सेवक डॉ. जेडी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामायण जी के पाठ का पावन आरंभ रविवार 30 मार्च को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक होगा तथा सोमवार 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे से 8 बजे तक तथा सायं 4 बजे से 6 बजे तक पाठ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक पूर्णाहुति की जाएगी। डॉ. वर्मा ने सभी राम भक्तों से अनुरोध किया है कि वे समय पर श्री राम शरणम मंदिर लाल चौक नवांशहर पहुंचकर श्री रामायण जी के पाठ का लाभ उठाएं तथा प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर हुसन लाल, अशोक शर्मा व मनोहर लाल आहूजा भी उपस्थित थे।