विधायक कुलवंत सिंह ने न्यूनतम मजदूरी के आधार दर में वृद्धि के संबंध में विधानसभा में प्रश्न उठाया

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 21 मार्च: विधायक एस.ए.एस. नगर, स. कुलवंत सिंह ने आज विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब में लगातार बढ़ रही महंगाई के मद्देनजर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के सरकार के विचाराधीन प्रस्ताव के संबंध में प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव है तो उसे कब तक लागू किया जाएगा, इसकी भी जानकारी दी जाए।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 21 मार्च: विधायक एस.ए.एस. नगर, स. कुलवंत सिंह ने आज विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब में लगातार बढ़ रही महंगाई के मद्देनजर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के सरकार के विचाराधीन प्रस्ताव के संबंध में प्रश्न उठाया।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव है तो उसे कब तक लागू किया जाएगा, इसकी भी जानकारी दी जाए।
श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने उनके प्रश्न के उत्तर में कहा कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव श्रम विभाग के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी दो तरह से बढ़ाई जाती है, एक तरीका यह है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि के अनुसार न्यूनतम मजदूरी का समायोजन वर्ष में दो बार 1 मार्च और 1 सितंबर से किया जाता है। इसके अनुसार पिछली वृद्धि 01.09.2024 को की गई थी तथा अगली वृद्धि आगामी कुछ दिनों में 01.03.2025 से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दूसरा तरीका न्यूनतम मजदूरी की आधार दर में वृद्धि करना है। इस संबंध में प्रस्ताव भी विभाग के विचाराधीन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह वृद्धि इसी वर्ष की जाएगी, जिससे आधार वर्ष 2025 हो जाएगा।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने मांग की कि न्यूनतम मजदूरी की आधार दर को आसपास के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार बढ़ाया जाए ताकि लोगों को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सके।