जीएसटी सरलीकरण से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार– तनुज खुराना

हिसार:– भारतीय जनता पार्टी के हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए हालिया वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार और सरलीकरण उपायों का स्वागत करते हुए इसे "देश की आर्थिक प्रगति और छोटे कारोबारियों के लिए वरदान" बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सक्षम मार्गदर्शन में वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को सरल बनाते हुए 12% और 28% स्लैब को समाप्त कर केवल 5% और 18% स्लैब का नया ढांचा लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। तनुज खुराना ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यवसायी हितैषी बनाने की दिशा में जीएसटी सरलीकरण एक मजबूत और निर्णायक कदम है। 
यह केवल टैक्स सिस्टम को आसान नहीं बनाता, बल्कि लाखों छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और मिडियम एंटरप्राइजेज को राहत देता है।"उन्होंने कहा कि  "भाजपा का हमेशा से यह दृष्टिकोण रहा है कि 'सरल कर व्यवस्था = मजबूत राष्ट्र व्यवस्था'। आज देश एक ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जहाँ टैक्स चुकाना बोझ नहीं, भागीदार बनेगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व इकट्ठा करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को सम्मान देना, डिजिटल भारत को बढ़ावा देना, और भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करना है।