जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: भारत मौसम विज्ञान विभाग
नई दिल्ली, 30 जून- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज कहा कि जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा में अधिक बारिश होगी। इसलिए बाढ़ के खतरे के कारण अधिकारियों और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी भारत के कई इलाकों और सुदूर दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। हालांकि, पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है।
आईएमडी के महानिदेशक महापात्रा ने ऑनलाइन बातचीत करते हुए यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है।