भारी बारिश ने मचाई तबाही

जम्मू- उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून ने भयानक रूप ले लिया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जम्मू में मूसलाधार बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सलाल बांध के गेट खोल दिए हैं। इसके साथ ही बगलिहार बांध के गेट भी खोल दिए गए हैं।

दरअसल, अतिरिक्त पानी की निकासी और बाढ़ जैसे हालात को रोकने के लिए गेट खोले गए हैं। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए निर्देश जारी किए हैं।
भारी बारिश के कारण अब पंजाब में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध पूरी तरह पानी से भर गया है। इसके कारण बांध के सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं और करीब 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण ब्यास नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
बांध से छोड़ा गया पानी संघोल, सुजानपुर, नैदून और डेरा होते हुए पोंग बांध की ओर बह रहा है। इसके बाद यह पानी पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र में पहुंचेगा, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।