
डेंगू ते वार: सिविल सर्जन ने घर-घर जाकर की जांच
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 23 मई: "हर शुक्रवार, डेंगू ते वार" अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने आज विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच की। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने फेज-5 में कई घरों में जाकर डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया।
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 23 मई: "हर शुक्रवार, डेंगू ते वार" अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने आज विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच की। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने फेज-5 में कई घरों में जाकर डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को डेंगू बुखार के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर बोलते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश पर पूरे जिले में "हर शुक्रवार, डेंगू ते वार" अभियान जोर-शोर से चल रहा है।
अधिकारी और अन्य कर्मचारी जहां घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं, वहीं चालान काटने की प्रक्रिया भी की जा रही है। सर्वे के दौरान बर्तन, गमले, कूलर, फ्रिज, डिब्बे व अन्य सामान की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने का एकमात्र कारगर उपाय है कि किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने दें।
डॉ. जैन ने कहा कि डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छर का लार्वा कुछ ही दिनों में खतरनाक मच्छर का रूप ले लेता है जो व्यक्ति की जान भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार का कोई निश्चित मौसम नहीं होता लेकिन आमतौर पर यह बुखार जुलाई से नवंबर के अंत तक अधिक होता है।
डेंगू बुखार फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच व उपचार निशुल्क है। जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर एस.एम.ओ. डॉ. एच.एस. चीमा, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका, क्षेत्र पार्षद व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
डेंगू बुखार के लक्षण:
डेंगू एक बुखार है जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, गंभीर मामलों में नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, मतली और उल्टी आदि शामिल हैं।
