मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक नसीम अहमद की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया।
चंडीगढ़, 29 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को फिरोजपुर झिरका स्थित पूर्व विधायक नसीम अहमद के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर दुख व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत जुम्मी बेगम की सादगी समाज के लिए एक मिसाल है। वह एक धार्मिक महिला थीं तथा उन्होंने सदैव समाज व गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया, उनका इस दुनिया से चले जाना हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीना सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।