सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।
नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 6 और 7 मई की मध्य रात्रि को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।

राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।" बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों की बहादुरी और समर्पण की प्रशंसा की।