डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम अंतर्राष्ट्रीय विश्व रिकार्ड में दर्ज

होशियारपुर 11 अप्रैल- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम अंतर्राष्ट्रीय विश्व रिकार्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने पिछले बीस वर्षों में वैदिक वास्तु पर बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष दूर करने का रिकार्ड बनाया है, तथा वैदिक वास्तु पर छह पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं|

 इसके अलावा उन्होंने स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ अमेरिका से प्रकाशित समाचार पत्रों में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषाओं में तीन हजार से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं। 
अंतर्राष्ट्रीय विश्व रिकार्ड की संपादक बबीता अग्रवाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि आर्यावर्त के प्राचीन ज्ञान, वैदिक वास्तु विज्ञान, वह भी इतनी प्रभावी एवं सरल भाषा में लेखों के माध्यम से आम लोगों को लाभान्वित किया है, जो पूरे भारत के साथ-साथ विश्व के लिए गौरव की बात है।