
आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल
रांची चाईबासा- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।
रांची चाईबासा- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के कम से कम तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।
कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया कि यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा के जंगलों के बलिवा में उस समय हुई जब सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।
