पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर बारिश, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

चंडीगढ़, 28 फरवरी - हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश के साथ ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 10.9 मिमी बारिश हुई। पंजाब में अमृतसर में 17.5 मिमी, लुधियाना में 5.8 मिमी, पटियाला में 7.2 मिमी, बठिंडा में 1 मिमी, फरीदकोट में 6.1 मिमी, गुरदासपुर में 20.7 मिमी, फिरोजपुर में 10.5 मिमी, होशियारपुर में 20.5 मिमी और मोहाली में 3 मिमी बारिश हुई।
हरियाणा की बात करें तो अंबाला में 6.2 मिमी, हिसार में 2.8 मिमी, करनाल में 4 मिमी और रोहतक में 0.6 मिमी बारिश हुई। चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई स्थानों पर गुरुवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।