पीईसी चंडीगढ़ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 मनाया
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2024: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज, 28 अक्टूबर 2024 को विजिलेंस अवेयरनेस वीक - 2024 की शुरुआत 'इंटेग्रिटी प्लेज' लेकर की। यह शपथ प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पीईसी द्वारा दिलाई गई, जिसमें कर्नल आर.एम. जोशी, रजिस्ट्रार, और सभी विभागाध्यक्षों व संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक - 2024 का विषय "सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि" है, और यह सप्ताह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक मनाया जाएगा। इस थीम के अनुरूप, शपथ के माध्यम से पीईसी ने ईमानदारी, पारदर्शिता, और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और जागरूकता व नैतिक आचरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ईमानदारी की भावना को और प्रोत्साहित करने के लिए, कैंपस के विभिन्न स्थानों पर एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है, जिससे प्रतिभागी भ्रष्टाचार-मुक्त वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकें।
इस कार्यक्रम का समापन प्रो. बलविंदर सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस महत्वपूर्ण पहल में सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।