गृह मंत्रालय द्वारा डॉ. साहिल को हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया
होशियारपुर- राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. धर्मपाल साहिल (होशियारपुर) को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के मद्देनजर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. साहिल ने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में विपुल साहित्य रचा है। उन्हें कंडी क्षेत्र की क्षेत्रीयता को हिंदी और पंजाबी साहित्य की मुख्यधारा से जोड़ने का विशेष श्रेय जाता है। कंडी की क्षेत्रीयता पर आधारित उपन्यास "बायोस्कोप" के लिए डॉ. साहिल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति) द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
उनकी पुस्तकों पर शोध कार्य (पी.एच.डी., एम.फिल.) देश भर के कई विश्वविद्यालयों द्वारा किया जा चुका है। डॉ. साहिल की उपलब्धि पर दृष्टि मंच होशियारपुर, संस्कृति संरक्षण सोसायटी होशियारपुर, वैदिक जागरूकता एवं शोध केंद्र होशियारपुर सहित अनेक साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं व लेखकों ने खुशी जताई है।