
पंज पीरी लोक कल्याण कमेटी संतोषगढ़ की ओर से वार्षिक एक शाम पंज पीरों के नाम धार्मिक आयोजन किया गया।
संतोषगढ़/ऊना, 1 जुलाई- पंज पीरी लोक कल्याण कमेटी संतोषगढ़ की ओर से वार्षिक एक शाम पंज पीरों के नाम धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध सूफी गायक परवेज आलम ने एक से बढ़कर एक सर्वधर्म समभाव की प्रस्तुतियां दीं।
संतोषगढ़/ऊना, 1 जुलाई- पंज पीरी लोक कल्याण कमेटी संतोषगढ़ की ओर से वार्षिक एक शाम पंज पीरों के नाम धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध सूफी गायक परवेज आलम ने एक से बढ़कर एक सर्वधर्म समभाव की प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं की मांग पर असी सीधे साधे बिंग बल नहीं पांदे, तांगा तेरियां, फ़क़ीर बन्दे अली दे दर तो, पांच पीरां नाल प्रीता पक्कियां ने, भोले दी बारात, मां मेरी, रविदास गुरु जैसी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इससे पहले
कार्यक्रम में मशहूर गायक ईशान पुरी व मूल राज ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष जेई अमर सिंह सैनी की अध्यक्षता में अनु महंत नंगल, माड्यूल्स से राजनदीप आदि गण्यमान्य मौजूद रहे। सेवादार संजू पूरी, रोहित कौशल, अक्षय कौशल, कृष्ण सैनी, विजय पूरी, योगेश पूरी, महेंद्र सैनी, चंदन कौशल आदि ने बताया कि धार्मिक आयोजन का महत्व सर्व धर्म समभाव का संदेश देना था। आयोजन को वर्षा के चलते स्थानीय निजी पैलेस में कराया गया है।
इस दौरान आए गए अतिथियों को आयोजक मंडल ने पंज पीरों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी सदस्यों ने शहरवासियों का आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भी धार्मिक आयोजन को नगरवासियों के सहयोग से बढ़चढ़ कर किया जाएगा।
