पेक के डॉ हरअमृत सिंह संधू को एएससीई के अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट सेवा मैडल से किया गया सम्मानित

चंडीगढ़: 15 जुलाई, 2025: सिविल इंजीनियरों की वैश्विक संस्था दी अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ सिविल इंजीनियरस (एएससीई) ने अपने प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा मैडल – रीजन 10 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह सम्मान उन प्रोफेशनल्स को दिया जाता है, जो सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देते हैं, और रीजन 10 में विश्वभर के लगभग 170 देशों के सदस्य शामिल हैं।

चंडीगढ़: 15 जुलाई, 2025: सिविल इंजीनियरों की वैश्विक संस्था दी अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ सिविल इंजीनियरस (एएससीई) ने अपने प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा मैडल – रीजन 10 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह सम्मान उन प्रोफेशनल्स को दिया जाता है, जो सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देते हैं, और रीजन 10 में विश्वभर के लगभग 170 देशों के सदस्य शामिल हैं।
इस साल भारत के लिए यह एक गर्व का क्षण है, क्योंकि पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), चंडीगढ़ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के फैकल्टी सदस्य और एएससीई इंडिया सेक्शन के मौजूदा अध्यक्ष डॉ. हर अमृत सिंह संधू को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
डॉ. संधू को यह पुरस्कार एएससीई के मिशन को आगे बढ़ाने, सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेशन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिए गए उनके विशिष्ट योगदान के लिए मिला है।
 उन्होंने 2014 में एएससीई पेक चंडीगढ़ स्टूडेंट चैप्टर की नींव रखी थी और 2016 व 2020 में एएससीई आउटस्टैंडिंग फैकल्टी एडवाइजर अवार्ड भी प्राप्त किए। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ में सस्टेनेबिलिटी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय एएससीई सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जिसने वैश्विक स्तर पर पेक की पहचान को मजबूत किया।
डिजिटल इंडिया अभियान में भी उनका योगदान कम नहीं रहा — 2018 में गणतंत्र दिवस पर यूटी प्रशासन ने उन्हें कमेंडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था।
अब डॉ. संधू को यह विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय सेवा सम्मान एएससीई 2025 कन्वेंशन के ग्लोबल रिसेप्शन के दौरान सिएटल (अमेरिका) में अक्टूबर 2025 में प्रदान किया जाएगा, जहाँ विश्वभर के 2,000 से अधिक सिविल इंजीनियरों के शामिल होने की उम्मीद है। इस भव्य समारोह में एएससीई के प्रेसिडेंट फेनियोस्की पेना-मोरा, प्रेसिडेंट-इलेक्ट मार्शा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थॉमस स्मिथ सहित दुनिया भर की प्रमुख इंजीनियरिंग हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।
पेक के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. एस. के. सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, "यह सम्मान न केवल डॉ. संधू की उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि पेक के उस विज़न को भी उजागर करता है, जो तकनीकी शिक्षा में नेतृत्व, नवाचार और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देता है।”