शुभमन गिल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने

बर्मिंघम, 3 जुलाई- भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल चल रहा है और भारत ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 558 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 260 रन बना चुके हैं।

गिल इन रनों के साथ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं और उन्होंने विराट कोहली के 254 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली ने साल 2019 में पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रनों की पारी खेली थी।
इसके अलावा शुभमन इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 1979 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सुनील गावस्कर के 221 रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।