हरियाणा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

चंडीगढ़, 19 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयान उपाध्याय जी के अंत्योदेय के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन में अग्रणी भूमिका निभाएगा और केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा।

चंडीगढ़, 19 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयान उपाध्याय जी के अंत्योदेय के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन में अग्रणी भूमिका निभाएगा और केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री आज जींद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन किया और नंदी एवं कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत एक दिन महाशक्ति बनेगा और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुँच गई है। विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो पाई है और आने वाले समय में भारत निश्चित रूप से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
पिछली सरकारों के पास देश के विकास के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के पास देश के विकास के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था, वे किसी और एजेंडे पर काम करती थीं। जबकि आज की सरकार का एकमात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ योगदान देगा।
महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्रसेन धर्मशाला का निर्माण केवल सीमेंट-कंक्रीट से बनी एक इमारत नहीं है, बल्कि यह महाराजा अग्रसेन जी के महान आदर्शों और सिद्धांतों का जीवंत प्रतीक है, जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व समाज को एक नई दिशा दी थी। महाराजा अग्रसेन जी धर्म, सेवा और सद्भाव के सच्चे ध्वजवाहक थे। उन्होंने जो ईंट और एक रुपये का सिद्धांत दिया, वह समाजवाद और सामाजिक सद्भाव का विश्व का पहला और सबसे सफल सूत्र था। उन्होंने दिखाया कि समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सभी के सहयोग और समर्थन से होता है। उन्होंने हमें सिखाया कि समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा राजधर्म है।
उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला सम्पूर्ण समाज की धरोहर है और यह सामाजिक समरसता का केन्द्र बनेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि सेवा की यह भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से जुड़कर जनसेवा के कार्य कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता आज अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गाँव नंदगढ़ आई हैं। वह समस्त हरियाणवी जनता की ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता एक साधारण परिवार से हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से जुड़कर जनसेवा के कार्य कर रही हैं।
उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और उन्होंने राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य किया है। श्रीमती रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नीयत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊँचाइयों को छुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा और दिल्ली सरकार विकसित भारत की यात्रा में मजबूती से आगे बढ़ेगी।
विकसित भारत की अवधारणा में दिल्ली और हरियाणा की अहम भूमिका होगी - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि है और हरियाणा उनकी जन्मभूमि। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और नागरिकों की सेवा में 24 घंटे कार्यरत रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में दिल्ली और हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में शीर्ष पदों पर साधारण परिवारों से आने वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने जुलाना के लोगों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, विधायक श्री राजकुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।