एंटी-करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सिटी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुभाष भगत की सेवाओं की सराहना की
होशियारपुर- ट्रैफिक विभाग में कार्यरत सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष भगत को उनकी सेवाओं के लिए एंटी-करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय निदेशक कामिनी कौशल और बलजिंदर राम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्री भगत की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों की बदौलत समाज का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि श्री भगत की असाधारण सेवाएं दर्शाती हैं कि होशियारपुर शहर के वरिष्ठ अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति कितने सजग होंगे, जिन्होंने अपने कर्मचारियों को ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने के साथ-साथ जनसेवक के रूप में भी अपना कर्तव्य निभाने के सख्त निर्देश दिए। जिसके लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद भी करती हैं।
इस दौरान, श्री भगत ने कहा कि वह विभाग द्वारा नियुक्त अधिकारियों के निर्देशानुसार अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, गैनिफोटेक की अध्यक्ष अंजू राणा, विनय और खुशी आदि भी उपस्थित थे।