मैं मुख्यमंत्री की प्रगतिशील पहलों का समर्थन करने आया हूँ - मनोनीत राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष।

चंडीगढ़, 19 जुलाई - हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष और उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।

चंडीगढ़, 19 जुलाई - हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष और उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए, प्रोफेसर घोष ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रगतिशील पहलों का समर्थन और प्रोत्साहन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा में समाज के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को धैर्यपूर्वक सुनना और उनके विचारों और दृष्टिकोणों को समझना भी उनकी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्यमंत्री को विपक्ष के विचारों से अवगत कराया जाए।
इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरियाणा राजभवन में मनोनीत राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में श्री बंडारू दत्तात्रेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।