तरनतारन में अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू आप में शामिल;
चंडीगढ़,- तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और तरनतारन से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू आज आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने संधू को पार्टी में शामिल कराया। गौरतलब है कि हरमीत सिंह संधू तरनतारन से तीन बार विधायक चुने गए हैं - 2002 में निर्दलीय और 2007 व 2012 में शिरोमणि अकाली दल से निर्दलीय। संधू को 2017 और 2022 में हार का सामना करना पड़ा था।
गौरतलब है कि 27 जून को तरनतारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया था। इसके चलते तरनतारन सीट खाली हो गई थी, जहाँ 6 महीने में उपचुनाव होने हैं। इसी के चलते तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं। आज हरमीत सिंह संधू के 'आप' में शामिल होने को भी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।