भाजपा सरकार पंजाब के साथ जबरदस्ती कर रही है, पानी की एक बूंद भी नहीं बांटी जाएगी - ब्रह्म शंकर जिम्पा

होशियारपुर- केंद्र की भाजपा सरकार की शह पर बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को जबरन 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने के फैसले के खिलाफ आज लेबर शेड से भाजपा कार्यालय होशियारपुर तक जोरदार विरोध मार्च निकाला गया। इस अवसर पर जिम्पा ने कहा कि पंजाब के पास केवल अपने हिस्से का पानी है, जिसे जबरन छीना जा रहा है। उन्होंने मांग की कि भाजपा द्वारा पंजाब के साथ की जा रही जबरदस्ती व दमन को तुरंत रोका जाए।

आप पार्टी कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, भाजपा व बीबीएमबी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक जिम्पा ने कहा कि हरियाणा पहले ही अपने हिस्से से अधिक पानी ले चुका है और अब जबरन 8500 क्यूसेक पानी लेकर पंजाब के साथ अन्याय कर रहा है, जिसे पंजाब सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की सरकारों के साथ मिलकर पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ गहरी साजिश रच रही है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पंजाब के किसान और उद्योग पानी के बिना बर्बाद हो जाएंगे, इसलिए किसी भी हालत में उनके हक का पानी किसी को नहीं लूटने दिया जाएगा।
 विधायक ने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसके तहत केंद्र की भाजपा सरकार, हरियाणा सरकार और बीबीएमबी मिलकर पंजाब का पानी छीनना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार इसे कभी कामयाब नहीं होने देगी। 
अंत में उन्होंने साफ कहा कि पंजाब का पानी हमारी अमानत है और इसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है और भाजपा की जबरदस्ती को कभी कामयाब नहीं होने देगी।