होशियारपुर में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास से मनाई गई

होशियारपुर- जालंधर रोड ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज इमाम शमीम अहमद कासमी ने अदा कराई। इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव डॉ. मोहम्मद जमील बाली ने समस्त देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। आज रोजे का पहला दिन है, रोजा रखने वालों के लिए अल्लाह तआला की तरफ से इनाम, अमन और शांति का पैगाम लेकर आया है|

 उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों को सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिलजुल कर मनाना चाहिए। होशियारपुर शहर सभी धर्मों के लोगों का गुलदस्ता है, इसके सभी फूल अपनी खुशबू से वातावरण को खुशनुमा बना देते हैं। यह शांति और प्रेम का प्रतीक है। 
इस अवसर पर इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम हुसैन, मुहम्मद साबिर आलम, मुहम्मद सलीम, मौलवी खलील अहमद, रियाज अंसारी, वकील मुहम्मद (सुरमू), हामिद पहलवान जैदी मलिक, मुरीद हुसैन, प्रिंस खान, मुहम्मद हसन, मेजर मुहम्मद सादिक मुहम्मद, इस्तकार अंसारी, जुल्फकार अंसारी, चांद मुहम्मद, मोहब्बत हसन, मुहम्मद असलम, इकबाल अंसारी, रईस मुहम्मद आदि मौजूद रहे।