संतोखगढ़ में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वें प्रकाश उत्सव पर हुए दो दिवसीय धार्मिक आयोजन वीरवार रात संपन्न हुए।

ऊना (संतोखगढ़)- स्थानीय नगर संतोखगढ़ के ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर में जगत गुरु रविदास महाराज जी के 648 वें प्रकाश उत्सव पर हुए दो दिवसीय धार्मिक आयोजन वीरवार रात संपन्न हुए। वीरवार की संध्या पंजाब एवं हिमाचल के गायकों के नाम रही। इस दौरान मशहूर गायक जोन एवं रमेश महे ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी तो कथा कीर्तन जत्था भाई राजनदीप सिंह आनंदपुर साहिब वालों ने शबद गुरवाणी से मौजूद संगत को जोड़ा।

राजनदीप सिंह ने प्रेम वालियां तो प्रेम दी पढ़ाई सिख ले, जन्म तुमारे लेखे आदि शबद गुरवाणी से संगत  को गुरु रविदास महाराज की महिमा बताई। जबकि अंतिम प्रस्तुतियों में जोनी एवं रमेश महे ने धन धन सतगुरू रविदास, खुशियां च सारा संसार आ गया व आरती गाकर कार्यक्रम को विधिवत संपन्न किया। मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट कुलविंद्र सिंह की बैंस की अगुआई में आए हुए गण्यमान्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रधान एडवोकेट कुलविंद्र  सिंह ने बताया  सर्व मंगलकामना के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ है। धार्मिक आयोजन में सभी ने सहयोग किया है। 
इस दौरान सभा के उपप्रधान बचन चंद पटेल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव मनोहर लाल , सदस्य सुरजीत सिंह, सभा के पूर्व प्रधान मदन लाल सहगल, बलवीर सिंह बबलू,  नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, पार्षद एडवोकेट संदीप पहेश, मनोनीत पार्षद सत्य प्रकाश, पूर्व पार्षद प्रेम चंद ,राज महे, तरसेम लाल,  सुलिंद्र चोपड़ा, रामपाल,  विक्की बसन, परमजीत,  नरेश सिंघा, कश्मीरी लाल सिंघा , महेश सहगल,  बोध राज, मदन लाल, नानक चंद , सुरिंदर नाथ बस्सी,  बिट्टू,  तरुण सिंघा , पंकज चोपड़ा , रितेश सिंघा,  रूपा , तवीन आदि कई गण्यमान्य  मौजूद रहे।