सिख नेशनल कॉलेज बंगा में इंटर स्कूल सतयुग संगीत उत्सव का आयोजन किया गया

नवांशहर/बंगा: सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा सिख नेशनल कॉलेज बंगा के प्रिंसिपल डॉ. तरसेम सिंह भिंडर के सहयोग से 17वें सतयुग कला एवं संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें अंतर विद्यालय कला, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात राजनीतिक नेता सतवीर सिंह पल्ली झिक्की (पूर्व अध्यक्ष, जिला योजना बोर्ड) उपस्थित थे।

उनके साथ सरदार जरनैल सिंह पल्ली झिक्की (सचिव, स्थानीय प्रबंधन समिति) भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ शमा जलाकर किया गया। जिसमें अतिथियों के अलावा सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत और प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो.रामपाल बंगा, प्रो.हरजिंदर अमन और प्रो.रितिका मेहरा मौजूद रहे।
इस मौके पर विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए प्रिंसिपल डॉ. तरसेम सिंह भिंडर ने कहा कि युवाओं को आध्यात्मिक शिक्षा से जोड़ने के लिए इन प्रतियोगिताओं की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए दीपेंद्र कांत ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले के आठ स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन को सफल दिशा में ले जाने के लिए भौतिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है। इस अवसर पर शास्त्रीय गायन (एकल), समूह गायन, समूह नृत्य (भक्ति), समूह नृत्य (लोक), रंगोली एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीमों का चयन सेमीफाइनल राउंड के लिए किया गया।
इस अवसर पर डॉ. इंदु राठी, प्रो. गुरप्रीत सिंह, स्कूल प्रभारी जितिंदर मोहन, प्रो. मोहन सिंह, प्रो. रूबी, प्रो. अनीता, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित थे।