भगवान वाल्मिकी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

मौड़ मंडी - स्थानीय कस्बे मौड़ में आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण के रचयिता भगवान वाल्मिकी की जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा श्री वाल्मिकी मंदिर से शुरू होकर गली बाजारों से होते हुए श्री वाल्मिकी मंदिर में समाप्त हुई।

शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें शामिल हुईं। शोभा यात्रा के साथ श्रद्धालु भगवान वाल्मिकी की भक्ति से ओतप्रोत होकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में भगवान वाल्मिकी की छवि को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभा यात्रा में भगवान शिव का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा.
इस अवसर पर श्री राजकुमार, शमशेर सिंह एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।